28 Mar 2024, 21:00:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Maharashtra

मुंबईः फ्लैट में अर्द्धनग्न हालत में मिली लेडी डॉक्टर की लाश

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 7 2016 1:42AM | Updated Date: Dec 7 2016 1:42AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। विले पार्ले ईस्ट में रहने वाली महिला डॉक्टर श्रद्धा पांचाल (25) की लाश मंगलवार सुबह उनके घर में संदिग्ध हालत में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। अर्द्धनग्न अवस्था में मिली बॉडी पर जलने और जख्म के गहरे निशान मिले हैं, साथ ही गले में जींस लिपटी हुई थी। इसी फ्लैट के एक कमरे में डॉक्टर के पैरेंट्स भी मौजूद थे। देर रात करीब साढ़े तीन बजे के आसपास पड़ोसियों ने घर से निकलने वाले धुएं को देखकर पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए कूपर अस्पताल में भेज दिया। फिलहाल पुलिस मामले में एडीआर दर्ज कर तफ्तीश में जुट गई है। 

 
बता दें कि श्रद्धा ने एक साल पहले फिजियोथेरेपी का कोर्स पूरा किया था, जिसके बाद से वह अपनी प्रैक्टिस कर रही थी। श्रद्धा अपना क्लिनिक भी चलाती थीं, जहां कई स्ट्रगलिंग एक्टर्स और स्पोर्ट्समैन भी आते थे।
 
देर रात पार्टी से लौटी थी
श्रद्धानंद रोड से सटे लीलाबाई चाल में एक दो मंजिला मकान में श्रद्धा माता-पिता के साथ ही रहती थी। बताया जा रहा है कि श्रद्धा सोमवार रात साढ़े बारह बजे के करीब अपने दोस्तों के साथ पार्टी करके घर लौटी थी। उसे घर के नीचे छोड़ने के बाद दोस्त चले गए। बाद में श्रद्धा मां से मिली और अपने कमरे में सोने चली गई। पुलिस को पैरेंट्स ने बताया कि रात में उन्होंने ऐसी कोई आवाज नहीं सुनी, जिससे किसी तरह का शक हो।
 
चेहरा आधा जला था
प्रत्यक्षदर्शी और पड़ोस में रहने वाले सचिन के अनुसार सुबह चार बजे श्रद्धा के कमरे से धुआं देख उसके घर वालो को सूचना दी गई। दरवाजा खटखटाने के बाद भी नहीं खुला तो परिजनों ने उसे तोड़ दिया। जब हम अंदर गए तो श्रद्धा मृत अवस्था में पड़ी थी। उसका चेहरा आधा जला हुआ था। सूत्रों के अनुसार श्रद्धा के गले पर निशान मौजूद थे वहीं आरोपी ने श्रद्धा के शरीर को जलाने के लिए कागज का इस्तेमाल किया।
 
प्रेम प्रसंग की आशंका 
सीनियर इंस्पेक्टर लक्ष्मण चव्हाण ने बताया श्रद्धा के गले में गला घोंटने के निशान बने हुए हैं। जांच के लिए में क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है। उन्होंने कहा कि श्रद्धा के गले में एक जींस बंधी हुई थी। आशंका है कि उसी से गला घोंटकर हत्या की गई है। बाद में उसे जलाने की कोशिश की गई। श्रद्धा के शरीर पर एक भी कपडे मौजूद नही थे। पुलिस को शक है कि हत्या से पहले बलात्कार किया गया होगा। पुलिस प्रेम प्रसंग के एंगल को भी नकारने से इनकार कर रही है। पुलिस हर एंगल से मामले कर जांच कर रही है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »