29 Mar 2024, 10:25:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Maharashtra

पुणे में सेक्स रैकेट का भंडाभोड़, पाक क्रिकेटर की एक्स गर्लफ्रेंड गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 25 2016 8:54PM | Updated Date: Oct 25 2016 8:55PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पुणे। पुलिस ने एक बहुचर्चित मॉडल को पुणे के 5 स्टार होटल में सेक्स रैकेट चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। मॉडल को पुलिस ने महिला सुधार गृह भेजा, लेकिन वह से फरार हो गई है। मॉडल पाक क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान की गर्लफ्रेंड रह चुकी है।

पुलिस के मुताबिक, होटल में एक मॉडल द्वारा सेक्स रैकेट चलने की जानकारी मिली थी। यह मॉडल दो दिन पहले पुणे आई थी और होटल में कमरा किराए पर लेकर देहव्यापार के धंधे को संचालित कर रही थी। पुलिस ने मॉडल के साथ एक एजेंट को भी गिरफ्तार किया है।

भोपाल की रहने वाली यह मॉडल पिछले कुछ साल से मुंबई के मीरा-भाइंदर इलाके में रह रही थी। पुलिस के मुताबिक, मॉडलिंग और फिल्मों में स्ट्रगल कर रही इस मॉडल ने कुछ दिनों पहले पाकिस्तानी क्रिकेटर संग प्रेम संबंध का दावा किया था।

पुलिस ने मॉडल को पुणे में मोहमद वाड़ी के महिला सुधार गृह में रखा था, लेकिन वह वहां के कर्मचारियों से मारपीट करके भाग गई। पुलिस ने मॉडल के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज किया है।
 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »