29 Mar 2024, 11:07:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

मुंबई : मैराथन 2020 में 64 साल के शख्स की दिल का दौरा पड़ने से मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 19 2020 12:16PM | Updated Date: Jan 19 2020 12:17PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। रविवार को 64 वर्षीय गजानन मल्जालकर मुंबई मैराथन 2020 में दौड़ लगा रहे थे, तभी उन्हें दिल का दौरा पड़ा, जिससे उनकी मौत हो गई। वह सीनियर सिटीजन वाली कैटेगरी में दौड़ लगा रहे थे। करीब 4 किलोमीटर दौड़ लगाने के बाद ही उन्हें दिल का दौड़ा पड़ा। 

इसके बाद उन्हें बॉम्बे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मैराथन में शामिल होने वाले अन्य दो लोगों को भी दिल का दौरा पड़ा, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनमें से एक 40 वर्षीय हिमांशु ठक्कर का इलाज चल रहा है, वहीं दूसरे शख्स को डिस्चार्ज कर दिया गया है। 

हाफ मैराथन सुबह 5.15 बजे शुरू हुआ और 10 किलोमीटर के लिए दौर सुबह 6.30 बजे शुरू हुआ। 10 किलोमीटर मैराथन की शुरुआत मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस स्टेशन से हुई और हजारों लोग शहर से होते हुए बांद्रा-वर्ली सीलिंक, मरीन ड्राइव, महालक्ष्मी रेसकोर्स, हाजी अली और पेडार रोड की दौड़ लगाई। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »