25 Apr 2024, 04:09:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

महाराष्ट्र में 21 अक्टूबर को विधानसभा का चुनाव

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 22 2019 1:52AM | Updated Date: Sep 22 2019 1:53AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। महाराष्ट्र राज्य चुनाव आयोग ने राज्य में 21 अक्टूबर को विधानसभा का चुनाव कराने की घोषणा की है। चुनाव आयोग ने कहा कि महाराष्ट्र में 21 अक्टूबर को एक चरण में विधानसभा का चुनाव होगा और 24 अक्टूबर को मतगणना होगी। चुनाव के लिए 27 सितंबर को अधिसूचना जारी की जायेगी और नामांकन फार्म भरने की अंतिम तारीख चार अक्टूबर होगी। नामांकन फार्मों की जांच पांच अक्टूबर को और नामांकन फार्म वापस लेने की तारीख सात अक्टूबर होगी। वर्ष 2014 में हुए विधानसभा के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को 122 सीट, शिवसेना को 63 सीट मिली थी। 

भारतीय जनता पार्टी 260 सीटों पर चुनाव लड़ी थी और शिव सेना 282 सीटों पर चुनाव लड़ा था। महाराष्ट्र में पिछला विधानसभा चुनाव भी अक्टूबर माह में ही हुआ था। भाजपा और शिव सेना ने मिल कर सरकार बनायी थी। भारतीय जनता पार्टी ने देवेन्द्र फडनवीस को मुख्यमंत्री बनाया था। कुछ माह पहले हुए लोकसभा के चुनाव भाजपा और शिव सेना ने मिल कर चुनाव लड़ा था और 48 में से 41 सीटों पर विजय हासिल की थी लेकिन आगामी विधानसभा के चुनाव के लिए अभी तक सीटों के बंटवारे आदि के बारे में अंतिम निर्णय नहीं अभी नहीं हो पाया है। लोकसभा के चुनाव में कांग्रेस को यहां सिर्फ पांच सीटें मिली थी।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »