20 Apr 2024, 16:55:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

महाराष्ट्र के छह जिले के बांधों में 71. 34 प्रतिशत जल जमा हुआ

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 22 2019 1:52AM | Updated Date: Sep 22 2019 1:52AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

औरंगाबाद। महाराष्ट्र में मानसून के वापस आने और जोरदार बारिश के कारण छह जिलों के छोटे-बड़े बांधों में 71. 34 प्रतिशत जला जमा हुआ है जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि में 65. 53 प्रतिशत जल था। जल संसाधन विभाग के अनुसार अमरावती, नागपुर, औरंगाबाद, कोंकण, नासिक और पुणे के बांधों में आज तक 71. 34 प्रतिशत जल जमा हुआ है। कोंकण क्षेत्र में 176 सिंचाई परियोजनाओं में वर्तमान में 89. 4 प्रतिशत पानी है जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि में 91. 54 प्रतिशत पानी था। इसके बाद पुणे क्षेत्र में 726 सिंचाई परियोजना में 86. 83 प्रतिशत जल संरक्षण हुआ है जबकि पिछले वर्ष 85. 51 प्रतिशत जल था। नागपुर क्षेत्र में 384 परियोजनाओं में पिछले वर्ष के 50 83 प्रतिशत की तुलना में 79. 64 प्रतिशत जल है। नासिक क्षेत्र में 571 सिंचाई परियोजनाओं में पिछले वर्ष 63 34 प्रतिशत की तुलना में 74 89 प्रतिशत जल है। अमरावती क्षेत्र के 446 परियोजनाओं में 44 2 प्रतिशत जल है जबकि पिछले वर्ष 57 55 प्रतिशत जल था। औरंगाबाद क्षेत्र में 964 परियोजनाओं में पिछले वर्ष 37 95 प्रतिशत की तुलना में इस वर्ष 38 15 प्रतिशत जल एकत्र हुआ।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »