29 Mar 2024, 21:11:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

शरद पवार ने सरकार की नीतियों की आलोचना की

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 20 2019 7:38PM | Updated Date: Sep 20 2019 7:38PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जालना। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार ने शुक्रवार को कहा कि सरकार की गलत नीतियों और गलत निर्णयों के कारण महाराष्ट्र प्रभावित हुआ है और जब राज्य संकट में हो तब उन्हें नींद कैसे आयेगी। पवार ने जनता से अपील करते हुए कहा कि आगामी विधानसभा के चुनाव में इन्हें सबक सिखायें। उन्होंने आज जालना शहर में छह दिवसीय महाराष्ट्र यात्रा के तहत यहां पहुंचे थे। पवार आगामी विधान सभा के चुनाव को ध्यान में  रखते हुए महाराष्ट्र का दौरा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में वर्तमान में सबसे बड़ी समस्या है किसानों का आत्महत्या करना। कर्ज की परेशानी से हजारों किसान आत्महत्या कर चुके हैं। किसानों की फसल सही नहीं हो रही है और न ही उत्पादन का उचित दाम मिलता है। किसानों को उनके उत्पादा का उचित दर भी नहीं मिल पाता।

पवार ने कहा कि कोल्हापुर में सांगली और सतारा के लोग बाढ़ से प्रभाहित हुए हैं। बाढ़ के कारण गन्ना और अन्य फसलें भी खराब हो गयी हैं। उन्होंने कहा कि लोगों के साथ बैठक कर परेशानियों को दूर करने की बजाय मुख्यमंत्री बाढ़ के इलाकों को हवाई दौरा किया। पवार ने कहा कि जब वह मंत्री थे तब उन्होंने किसानों को आर्थिक सहायता देकर मदद की थी लेकिन यह सरकार अभी तक कोई निर्णय नहीं ले सकी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस-राकांपा के समय में बराज बनाये गये जिसके कारण लोगों को पानी मिल पा रहा है और किसानों को सिंचाई में मदद मिली। आज नौजवान शांति से बैठे हैं लेकिन कल यह युवा नाराज हुए तो सरकार को उखाड़ फेकेंगे।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »