29 Mar 2024, 14:02:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

नागपुर में एक अबोध बच्ची की हत्या

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 19 2019 9:21PM | Updated Date: Sep 19 2019 9:22PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नागपुर। महाराष्ट्र के नागपुर में एक माह की अबोध बच्ची की गला रेत कर हत्या करने के बाद शव को समीप के पशुशाला में फेंक दिया गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार अभी तक हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। हालांकि पुलिस ने इस मामले में पीडिता की माँ और दादी से पूछताछ की है। पीडिता का इलाज चल रहा था और बुधवार को लड़की की नियमित जांच के लिए एक निजी अस्पताल में लाया गया था।  रात होने के कारण पीडिता के परिवार वाले रानाला इलाके में अपने एक संबंधी के घर में ठहरे। रात में जब पीडित के अभिभावक उठे तब उन्हें लड़की गायब मिली। इसके बाद घरवालों ने लड़की की खोज की लेकिन उन्हें लड़की नहीं मिली। इसके बाद स्थानीय पुलिस को घटना की सूचना दी गयी। सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गयी और जांच शुरू कर दी। जांच के दौरान पुलिस को समीप के एक पशुशाला से लड़की का शव मिला। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »