26 Apr 2024, 02:15:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

महाराष्ट्र में बोले पीएम मोदी - आपने मेरे सिर पर जो छत्र रखा, उसकी इज्जत रखूंगा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 19 2019 3:41PM | Updated Date: Sep 19 2019 3:52PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नासिक। पीएम नरेंद्र मोदी गुरूवार को महाराष्ट्र के नासिक में पहुंचे। यहां पीएम मोदी ने एक रैली को संबोधित किया। यहां से मोदी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी के चुनाव प्रचार अभियान को शुरू करेंगे। इसके अलावा वे महजनादेश यात्रा का समापन भी करेंगे। बता दें कि ये यात्रा राज्य से मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने शुरू किया था। गौरतलब है कि बीते 12 दिनों में ये दूसरी बार है जब प्रधानमंत्री नरेंद्र महाराष्ट्र में हैं।
रैली में पीएम मोदी ने कहा कि आज मैं एक विशेष धन्यता अनुभव कर रहा हूं और मैं इसे अपने जीवन का बहुमूल्य पल मानता हूं। आज छत्रपति शिवाजी महाराज के वंशज छत्रपति उदयन ने मेरे सिर पर एक छत्र रखा है। ये सम्मान भी है और छत्रपति शिवाजी महाराज के प्रति दायित्व का भी प्रतीक है।
 
पीएम मोदी ने आगे कहा कि जब लोकसभा चुनाव चरम पर था, तब मैं डिंडोरी में एक सभा करने आया था। उस सभा में ऐसा जनसैलाब उमड़ा था कि उसने पूरे देश में चल रही भाजपा की लहर को और प्रचंड बना दिया था। आज नासिक की ये रैली और भी आगे निकल गई है। इतना ज्यादा जनसैलाब आज उमड़ा है। 
 
पीएम मोदी ने पूर्व की सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले की सरकारों में राजनीतिक अस्थिरता के कारण महाराष्ट्र जिस तेजी से आगे बढ़ना चाहिए था, उस तेजी से आगे नहीं बढ़ा। मुंबई महानगरी की चकाचौंध में महाराष्ट्र के दूर दराज के क्षेत्र, वहां के गरीब, किसान राजनीतिक अस्थिरता के शिकार हो गए।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »