19 Apr 2024, 20:40:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

पति को ठीक करने का वादा कर युवक ने किया 42 साल की महिला से रेप

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 18 2019 2:55PM | Updated Date: Jul 18 2019 2:59PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पुणे। महाराष्ट्र के पुणे में पुलिस ने एक 29 साल के युवक को 42 साल की महिला से रेप करने के आरोप में गिरफ्तार किया। आरोपी ने रेप के दौरान महिला का वीडियो भी बनाया इतना ही नहीं उसने महिला को वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उससे पैसे और सोने के जेवर भी लिए।
 
महिला ने इस बात की शिकायत मंगलवार को पुलिस में दर्ज करवाई। आरोपी पर भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 384 (जबरन वसूली), 307 (हत्या का प्रयास), 376 (बलात्कार), 420 (धोखाधड़ी), 467 (जालसाजी), 468 (धोखाधड़ी के उद्देश्य से जालसाजी), 506 (2) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 
 
पुलिस के अनुसार, महिला का पति बीमार था। उसने 2014 से 2018 तक महिला से वादा किया था कि वो उसके पति की बीमारी को ठीक कर देगा। वो इस दौरान महिला के घर जाता था और उसकी सहमति के बिना उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता था। उसने महिला का आपत्तिजनक वीडियो भी बना रखा था। वो महिला से पैसे और सोने के जेवर लेता था और कहता था कि उसने अगर ये बात किसी को भी बताई तो वो यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »