19 Mar 2024, 08:25:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

महाराष्ट्र में कर्ज से परेशान दो किसानों ने आत्महत्या की

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 14 2019 10:23AM | Updated Date: Jul 14 2019 10:24AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

औरंगाबाद। महाराष्ट्र में सूखा प्रभावित मराठवाड़ा क्षेत्र में बैंक के कर्जे से परेशान होकर दो किसानों ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने रविवार को बताया कि बीड और नांदेड जिले में दो किसानों ने शनिवार को आत्महत्या कर ली। बीड जिले के पठान मांडवा गांव निवासी मधुकर कोंबाडी रूद्राक्ष (55) ने अपने खेत में पेड़ पर फंदा लटकाकर खुदकुशी कर ली।
 
उनके परिवार में पत्नी के अलावा दो पुत्रियां और एक पुत्र है। वहीं नांदेड जिले के गाउल गांव निवासी मानिक वकाडे (38) ने अपने कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। वह अपनी बंजर खेत और बैंक कर्जे से परेशान था। गौरतलब है कि मराठवाडा क्षेत्र में एक जनवरी 2019 से अब तक 400 से अधिक किसानों ने आत्महत्या की है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »