19 Mar 2024, 15:29:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

देवेन्द्र फडनवीस ने भगवान विट्ठल और रुक्मणी की पूजा की

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 13 2019 1:32AM | Updated Date: Jul 13 2019 1:32AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पंढरपुर। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडनवीस ने शुक्रवार को परंपरानुसार आषाढ़ी एकादशी के दिन राज्य की जनता की ओर से सोलापुर जिला के पंढरपुर में भगवान विट्ठल और रुक्मणी की पूजा की। महाराष्ट्र में विधानसभा का चुनाव समीप है और उनकी पंढरपुर में भगवान विट्ठल और रूक्मणी के मंदिर में उपस्थिति का अलग संकेत है। फडनवीस ने पिछले कुछ समय से मराठा आरक्षण और किसानों की समस्या को बड़े अच्छे ढंग से हल किया और हाल ही में लोकसभा चुनाव में उन्हें अच्छी विजय भी मिली। महाराष्ट्र में कई लोग 21 दिन की पैदल यात्रा कर पंढरपुर पहुंचते हैं। श्री फडनवीस ने बारिश के महीने को ध्यान में रखते हुए इन श्रद्धालुओं को लगभग पांच लाख रेनकोट वितरित किये। पूजा में शामिल हजारों लोगों को मुख्यमंत्री द्वारा बांटे गये पीले रंग के रेनकोट को पहने हुए देखा गया। आषाढ़ी एकादशी के दिन लगभग 10 लाख श्रद्धालु पंढरपुर पहुंचे थे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »