19 Mar 2024, 09:29:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

कांग्रेस एक डूबती नैय्या है: शिवराज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 12 2019 12:42AM | Updated Date: Jul 12 2019 12:42AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नागपुर। पूर्व मुख्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता शिवराज सिंह  चौहान ने कहा है कि कांग्रेस एक डूबता जहाज है जिसके कैप्टन राहुल गांधी उसे पहले ही छोड़ चुके हैं। भाजपा के सदस्यता अभियान के राष्ट्रीय प्रभारी  चौहान ने गुरुवार को यहां संवाददाताओं से कहा कि कांग्रेस के लोगों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की सलाह नहीं मानी। महात्मा गांधी ने कहा था कि स्वतंत्रता मिलने के बाद कांग्रेस को भंग कर दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस आज बड़े संकट के दौर से गुजर रही है। कर्नाटक में कांग्रेस और जनता दल (एस) के बीच अवसरवाद का  गठबंधन था। कर्नाटक सरकार अब बहुमत खो चुकी है लेकिन भाजपा का इससे कोई संबंध नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मजबूत नेतृत्व, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की कुशल रणनीति और कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत से पार्टी ने लोकसभा चुनावों में में भारी जीत हासिल करके इतिहास रच दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा अभी जिस राज्य में मजबूत स्थिति में नहीं है वहां पार्टी का जनाधार बढ़ाने का प्रयास किया जायेगा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »