28 Mar 2024, 15:56:10 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Maharashtra

मछुआरों को समुद्र में नहीं जाने की सलाह

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 26 2019 8:27PM | Updated Date: May 26 2019 8:27PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

 
पुणे।  पूर्वोत्तर अरब सागर और गुजरात तट से लगे क्षेत्रों में अगले चौबीस घंटों के  दौरान 35 से 45  किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार  हवाएं चल सकती हैं और इसे देखते हुए मछुआरों को समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी गयी है। झारखंड, मध्य प्रदेश, सौराष्ट्र, कच्छ, कोंकण, गोवा, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना तथा केरल के कुछ हिस्सों में दिन के समय में तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया। इसी तरह ओडिशा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, रायलसीमा, तमिलनाडु तथा उत्तर आंतरिक कर्नाटक बाकी हिस्सों में भी दिन के समय में तापमान सामान्य से अधिक रहा।
 
ओडिशा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, रायलसीमा, तमिलनाडु तथा आंतरिक कर्नाटक के कुछ हिस्सों तथा विदर्भ के बाकी हिस्सों में दिन के समय में तापमान सामान्य से बहुत अधिक दर्ज किया गया। उधर, गांगेय पश्चिम बंगाल, बिहार तथा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के साथ-साथ पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों में तथा असम, मेघालय, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली तथा तटीय आंध्र प्रदेश के बाकी हिस्सों में दिन के समय में तापमान सामान्य से कम अधिक दर्ज किया गया। इसी तरह नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब तथा हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में तथा उप हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम के बाकी हिस्सों में सामान्य से काफी कम दर्ज किया गया। असम, मेघालय, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल तथा सिक्किम के कुछ हिस्सों में दिन के समय में तापमान सामान्य से कम दर्ज किया गया। देश के बाकी हिस्सों में दिन के समय में तापमान सामान्य रहा। मौसम विभाग के अनुसार सबसे अधिक तापमान महाराष्ट्र में विदर्भ के चंद्रपुर में दर्ज किया गया। यहां पर अधिकतम तापमान 46.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। विदर्भ के विभिन्न हिस्सों में गर्म हवाएं चलीं। मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण आंतरिक कर्नाटक  के विभिन्न क्षेत्रों में भारी बारिश होने के आसार हैं। विदर्भ, दक्षिण मराठवाड़ा, ओडिशा, दक्षिण मध्य महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ तथा तेलंगाना के विभिन्न हिस्सों गर्म से बहुत गर्म हवाएं चलने की उम्मीद है।
 
ओडिशा, तमिलनाडु, तटीय आंध्र प्रदेश, रायसीमा, आंतरिक कर्नाटक, केरल तथा तेलंगाना के विभिन्न क्षेत्रों में तेज हवा के साथ गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं। पश्चिमी राजस्थान के विभिन्न क्षेत्रों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने के साथ धुलभरी आंधी चल सकती है। पूर्वोत्तर अरब सागर तथा गुजरात तट से लगे क्षेत्रों में अगले चौबीस घंटों के दौरान 35 से 45 हवाएं चल सकती है। इसलिए मछुआरों को मछली पकड़ने के लिए समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी गयी है। असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, त्रिपुरा, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, गांगेय पश्चिम बंगाल, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक तथा लक्षद्वीप के कई क्षेत्रों में बारिश हुई या गरज के साथ छींटे पड़ें।
 
इसी तरह से तटीय कर्नाटक, केरल, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह, ओडिशा, झारखंड, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, रायलसीमा तथा तमिलनाडु के विभिन्न क्षेत्रों में बारिश हुई या गरज के साथ छींटे पड़े। बिहार, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, रायलसीमा, गुजरात, कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा तथा उत्तर आंतरिक कर्नाटक में मौसम शुष्क रहा। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »