19 Apr 2024, 03:07:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

महाराष्ट्र में लू की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 25 2019 12:32PM | Updated Date: May 25 2019 12:33PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

औरंगाबाद। महाराष्ट्र के बीड जिले के सोनीजावाला गांव में लू की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हो गई। सूत्रों ने बताया कि भरत गायकवाड (40) नामक मजदूर सालेगांव स्थित बाजार गया था। जब वह अपने गांव लौट रहा था तो तेज गर्मी के कारण एक पेड़ के नीचे बैठ गया और अधिक गर्मी के कारण उसकी मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को उसकी मौत लू के कारण होने की पुष्टि की। मौसम विभाग के मुताबिक पूरे राज्य में 28 मई तक गर्मी में वृद्धि हो सकती है।
 
मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि मराठवाड़ा और विदर्भ के कुछ हिस्सों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस को पार करने के साथ भीषण गर्मी पड़ सकती है। शुक्रवार को विदर्भ के चंद्रपुर में अधिकतम तापमान 46.6 डिग्री, नागपुर में 46 डिग्री, परभणी और वर्धा में 45-45 डिग्री,  नांदेड़ में 44.5, अकोला में 44.4 डिग्री और बीड में 42.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।        
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »