मुंबई। कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण नांदेड़ लोकसभा चुनाव क्षेत्र से 50 हजार मतों से पराजित हो गये हैं। भारतीय जनता पार्टी के प्रताप पाटिल चिकालिकर ने अशोक चव्हाण को हराकर विजय दर्ज की है।चव्हाण ने 2014 के लोकसभा के चुनाव में यहां से जीत दर्ज की थी।