19 Apr 2024, 14:38:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

महाराष्ट्र में भाजपा-शिवसेना की सीटें बरकरार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 23 2019 4:37PM | Updated Date: May 23 2019 4:38PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)-शिवसेना गठबंधन ने एक बार फिर प्रतिद्वंद्वियों को पीछे छोड़ते हुये राज्य की 48 में से 41 लोकसभा सीटों पर बढ़त बना ली है। मतगणना के रुझानों में दोहपर बाद तीन बजे तक भाजपा के 23 और शिवसेना के 18 उम्मीदवार आगे चल रहे थे। पिछली बार दोनों दलों के जीत का आँकड़ा भी बिल्कुल यही रहा था। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) चार, कांग्रेस एक और ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुसलमीन एक सीट पर आगे थी।
 
एक निर्दलीय उम्मीदवार भी बढ़त बनाये हुये था। केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा उम्मीदवार हंसराज अहीर चंद्रपुर से कांग्रेस के बालूभाऊ उर्फ सुरेश धनोड़कर से 14 से अधिक मतों से पिछड़ रहे थे। एक अन्य केंद्रीय मंत्री एवं शिवसेना उम्मीदवार अनंत गीते रायगढ़ से राकांपा के तटकरे दत्तात्रेय से 14 हजार से अधिक मतों से पीछे चल रहे थे। नागपुर से केंद्रीय मंत्री तथा भाजपा उम्मीदवार नितिन गडकरी 78 हजार से अधिक मतों की बढ़त बना चुके थे। बारामती सीट से राकांपा की सुप्रिया सूले डेढ़ लाख से अधिक मतों की बढ़त बना चुकी थीं।
 
बीड से भाजपा की प्रीतम गोपीनाथ मुंडे एक लाख 14 हजार मतों से आगे थीं। केंद्रीय मंत्री एवं धुले से भाजपा उम्मीदवार सुभाष राव भामरे एक लाख 80 हजार से ज्यादा की बढ़त में थे। मुंबई दक्षिण से कांग्रेस के मिलिंद देवड़ा 77 हजार मतों से शिवसेना के अरविंद सावंत से पीछे चल रहे थे। कांग्रेस की ही उर्मिला मातोंडकर भाजपा के गोपाल शेट्टी से साढ़े तीन लाख मतों के बड़े अंतर से पिछड़ चुकी थीं।
 
मुंबई उत्तर मध्य से कांग्रेस की प्रिया दत्त भाजपा की पूनम महाजन से एक लाख 16 हजार मतों से और मुंबई उत्तर-पश्चिम से कांग्रेस के संजय निरुपम एक लाख 32 हजार मतों से पीछे हैं। सोलापुर से कांग्रेस के सुशील कुमार शिंदे एक लाख से अधिक मतों से पीछे चल रहे थे। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »