19 Apr 2024, 07:55:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

गोद ली हुयी पुत्री के प्रेमी ने की वृद्ध दंपति की हत्या

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 16 2019 11:28PM | Updated Date: Apr 16 2019 11:28PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नागपुर। महाराष्ट्र में नागपुर पुलिस ने 23 वर्षीय लड़की और उसके प्रेमी को वृद्ध दंपति की हत्या और हत्या के षडयंत्र के मामले में मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार 72 वर्षीय शंकर चंपती और 64 वर्षीय उनकी पत्नी सीमा चंपती ने प्रियंका नाम की जिस लड़की को गोद लिया वह मोहम्मद मुश्ताक खान से प्यार करती थी जिसके खिलाफ वृद्ध दंपति थे। प्रियंका ने वाढमना गांव के प्रेमी मुश्ताक खान के साथ दंपति की हत्या की योजना बनायी और 14 अप्रैल को आरोपी लड़की ने दंपति को नशीला पदार्थ पिलाने के बाद घर से जानबूझ कर बाहर चली गयी और अपने प्रेमी को इशारा कर दिया। आरोपी खान घर में आसानी से घुस गया और धारदार हथियार से दंपति की हत्या कर घर के सामानों को बिखेर दिया ताकि चोरी का मामला लगे। लड़की एक निजी कंपनी में तकनीशियन के रूप में काम करती है और आरोपी अपने आप को क्रिकेट का खिलाड़ी बताता है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »