17 Apr 2024, 00:10:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

महाराष्ट्र : मराठवाड़ा में 18 अप्रैल को मतदान के लिए उल्टी गिनती शुरू

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 16 2019 6:14PM | Updated Date: Apr 16 2019 6:15PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

औरंगाबाद। महाराष्ट्र में मराठवाड़ा के बीड़, हिंगोली, परभणी, नांदेड़, उस्मानाबाद और लातूर लोकसभा सीट के लिए 18 अप्रैल को होने वाले मतदान के लिए उल्टी गिनती शुरू हो गई। मराठावाड़ा की छह सीटों के लिए 119 प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतरे हैं और एक करोड़ 11 लाख मतदाता उनका भाग्य तय करेंगे। बीड़ से 36, हिंगोली से 28, परभणी से 17, नांदेड़ और उस्मानाबाद से 14 और लातूर से 10 प्रत्याशी लोकसभा का चुनाव लड़ रहे हैं। चुनाव में मुख्य मुकाबला भारतीय जनता पार्टी(भाजपा)-शिव सेना की युति और कांग्रेस-राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के गठबंधन के बीच देखा जा रहा है।
 
चुनाव मैदान में प्रकाश अम्बेडकर की वंचित बहुजन अघाड़ी पार्टी ने सभी छह सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े किये हैं। भाजपा की ओर से स्टार प्रचारकों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडनवीस और शिव सेना की ओर से उद्धव ठाकरे शामिल है। कांग्रेस में मुख्य प्रचारक में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की ओर से शरद पवार शामिल हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »