19 Mar 2024, 10:42:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

उर्मिला मातोंडकर के कार्यक्रम में भिड़े कांग्रेस-बीजेपी के कार्यकर्ता

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 15 2019 4:22PM | Updated Date: Apr 15 2019 4:22PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। कांग्रेस के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ रहीं बॉलीवुड अभिनेत्री के चुनाव अभियान कार्यक्रम में जमकर बवाल हुआ है। उत्तर मुंबई लोकसभा क्षेत्र में एक चुनावी कार्यक्रम के दौरान पहुंचीं उर्मिला मातोंडकर के साथ मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जब बीजेपी वर्कर्स की नारेबाजी का विरोध किया तो दोनों गुट आपस में भिड़ बैठे।
 
सोमवार को उर्मिला मातोंडकर बोरीवली रेलवे स्टेशन के पास एक रैली करने जा रही थीं। इस दौरान बीजेपी कार्यकर्ता मोदी-मोदी की नारेबाजी करने लगे, जहां से विवाद शुरू हो गया। बीजेपी कार्यकर्ताओं की नारेबाजी का जब कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध किया तो उनके बीच तकरार बढ़ने लगा। जल्द ही कार्यकर्ता दोनों तरफ से गुस्सा गए और उनके बीच झड़प होने लगी, हालांकि, बाद में पुलिस ने दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं को शांत कराया।
 
मौके पर मौजूद एक शख्स ने बताया कि बीजेपी समर्थक मोदी-मोदी के नारे लगा रहे थे, जिसके जवाब कांग्रेस कार्यकर्ता चौकीदार चोर है का शोर मचाने लगे। इसके चलते दोनों तरफ से गहमागहमी बढ़ गई। बता दें कि उत्तर मुंबई सीट पर से बीजेपी ने सिटिंग सांसद गोपाल शेट्टी को उतारा है, जबकि कांग्रेस ने अपने 2014 के प्रत्याशी संजय निरुपम की जगह अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर को मौका दिया है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »