26 Apr 2024, 04:14:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Maharashtra

महाराष्ट्र में 24 सीटों पर कांग्रेस लड़ेगी चुनाव

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 24 2019 1:48AM | Updated Date: Mar 24 2019 1:48AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

महाराष्ट्र। महाराष्ट्र की कुल 48 लोकसभा सीटों के लिए कांग्रेस, एनसीपी, बहुजन विकास अगाड़ी, स्वाभिमानी शेतकारी संगठन, युवा स्वाभिमानी पक्ष के बीच गठबंधन हुआ है। इस गठबंधन में कांग्रेस के खाते में 24 सीटें तो राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के हिस्से में 20 सीटें आई हैं। कांग्रेस ने यह घोषणा की। महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रमुख अशोक चव्हाण ने बताया कि यहां कांग्रेस 24 सीटों पर चुनाव लड़ेगी और एनसीपी 20 सीटों पर मैदान में उतरेगी। वहीं, बहुजन विकास अगाड़ी को एक सीट, स्वाभिमानी शेतकारी संगठन को दो सीटें और युवा स्वाभिमानी पक्ष को एक सीट दी गई है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »