28 Mar 2024, 16:52:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

मोदी के फायदे के लिए पुलवामा हमला हुआ : राज ठाकरे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 10 2019 11:45AM | Updated Date: Mar 10 2019 11:46AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। महाराष्ट्र नव निर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे ने दावा किया कि पुलवामा हमला लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मदद करने के इरादे से किया गया था। ठाकरे ने शनिवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी को फायदा पहुंचाने के लिए देश में उन्माद फैलाया जाएगा और चुनाव के आस-पास इस तरह के हमले किये जाएंगे।
 
ठाकरे मनसे के 13वें स्थापना दिवस पर पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा,‘‘हमारे जवान शहीद हुए और हमें बताया गया कि हमलोगों को प्रश्न नहीं पूछना चाहिए। मैंने पहले भी भविष्यवाणी की थी कि 2019 के चुनाव से पहले नरेन्द्र मोदी एवं यह सरकार युद्ध जैसी स्थिति पैदा करेगी। ऐसा अनुमान तो सामान्य है।
 
मैं पूछना चाहता हूं कि यह हमला अभी क्यों हुआ’’ उन्होंने हवाई कार्रवाई में आतंकवादियों के मारे जाने के बारे में कई सवाल उठाते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की तीखी आलोचना की। वह राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के साथ गठबंधन कर लोकसभा चुनाव लड़ने की बात पर मौन रहे लेकिन कहा कि उचित समय आने पर अपनी योजनाओं की घोषणा करेंगे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »