29 Mar 2024, 05:20:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

अन्ना हजारे ने खत्म किया अनशन - सीएम फडणवीस ने दिया ये आश्वासन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 6 2019 11:59AM | Updated Date: Feb 6 2019 11:59AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रालेगण सिद्धि। भ्रष्टाचार निरोधक नियामक के गठन की मांग को लेकर बीती 30 जनवरी से अनशन कर रहे सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने मंगलवार को अपना अनशन खत्म कर दिया। वह 7 दिनों से अनशन पर थे। महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस से आश्वासन मिलने के बाद उन्होंने अनशन खत्म कर दिया है। फडणवीस ने कहा है कि 13 फरवरी को लोकपाल सर्च कमेटी की बैठक होगी। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों के मुताबिक अगले सत्र में बिल पेश किया जाएगा। हजारे के स्वास्थ्य की चिंताओं के बीच फडणवीस और दो केंद्रीय मंत्री हजारे से अनशन तोड़ने की अपील करने रालेगण सिद्धि पहुंचे थे। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »