19 Mar 2024, 11:59:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

महाराष्ट्र : पुलिस चौकी में खड़े वाहनों में लगी आग - 35 जलकर खाक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 18 2019 12:51PM | Updated Date: Jan 18 2019 12:51PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पालघर। महाराष्ट्र के पालघर जिले के विरार क्षेत्र की पुलिस चौकी में खड़े वाहनों में गुरुवार को भयानक आग लगने से 35 वाहन जलकर खाक हो गये। पुलिस ने गुरुवार को कहा कानेल पुलिस चौकी के पीछे पुलिस द्वारा जब्त किये गये चौपहिया और दुपहिया वाहन खड़े थे। कल दोपहर साढ़े 12 बजे वाहनों में अचानक आग लग गयी। चौकी के पास बिजली के ट्रांसफार्म में आग लगने के बाद वाहनों में आग लग गई। तेजी से फैली आग ने देखते ही देखते कई वाहनों को अपनी चपेट में ले ली। घटना की जानकारी मिलते ही दमकलकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर कड़ी मशक्कत के बाद नियंत्रण पाया।  पुलिस ने बताया कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »