19 Mar 2024, 07:55:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Maharashtra

युद्ध नहीं फिर भी सीमा पर शहीद हो रहे हैं जवान : मोहन भागवत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 18 2019 10:12AM | Updated Date: Jan 18 2019 10:12AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नागपुर। प्रहार समाज जागृति संस्था के रजत जयंती कार्यक्रम में अपने संबोधन के दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि जब किसी के साथ युद्ध ही नहीं हो रहा तो फिर बॉर्डर पर सैनिक शहीद कैसे हो रहे हैं। सरकार की कार्यप्रणाली को सवालों के कटघरे में लाते हुए मोहन भागवत ने कहा कि ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि हम अपना काम ठीक से नहीं कर रहे हैं।
 
उन्होंने कहा, ''अगर कोई युद्ध नहीं है तो कोई कारण नहीं है कि कोई सैनिक सीमा पर अपनी जान गंवाए. लेकिन ऐसा हो रहा है। उन्होंने कहा कि इसे रोकने और देश को महान बनाने के लिए कदम उठाए जाने चाहिए। सैनिक देश की सुरक्षा के लिए अपना सबकुछ कुर्बान कर देते हैं। मोहन भागवत का यह बयान काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। खासतौर पर जम्मू कश्मीर के संदर्भ में, जहां मोदी सरकार आतंक के सफाये को प्रमुखता से उठाती रही है।  उधर, कुंभ में संघ के सरकार्यवाह भैया जी जोशी ने केंद्र की मोदी सरकार पर इशारों में निशाना साधा और व्यंग्य करते हुए कहा कि राम मंदिर साल 2025 में बनेगा। 
 
भैया जी जोशी ने इस कार्यक्रम में राम मंदिर पर बोलते हुए कहा कि अयोध्या में साल 2025 में जब राम मंदिर का निर्माण शुरू हो जाएगा तो देश तेजी से विकास करने लगेगा. उनके मुताबिक़ देश में विकास की गति उसी तरह बढ़ेगी, जैसी साल 1952 में सोमनाथ में मंदिर निर्माण के बाद शुरू हुई थी। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »