19 Mar 2024, 14:56:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

पालघर। महाराष्ट्र के पालघर में करीब नौ लोगों ने वसई के 70 वर्षीय एक बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या कर दी। जिला ग्रामीण पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि शुक्रवार की शाम हुई इस घटना की प्राथमिकी शनिवार की सुबह थाने में दर्ज करायी गयी। इस संबंध में पुलिस ने आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने 70 वर्षीय रामचंद्र राउत के घर पहुंचकर उससे कहा कि क्यों उसने उनके खिलाफ कबूतरों के चुराने की शिकायत थाने में दर्ज कराई थी। उसके बाद आरोपियों ने उससे झगड़ा किया। उनमें से एक ने उसका गला दबाया और अन्य ने बुरी तरह से पीटा। रामचंद्र के रिश्तेदार द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार उन्होंने रामचन्द्र को बुरी तरह से पीटा। पुलिस ने बताया कि गंभीर रूप से जख्मी रामचन्द्र को उनके रिश्तेदारों ने स्थानीय अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »