19 Mar 2024, 15:04:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

मुंबई में लगातार पांचवें दिन बेस्ट कर्मचारियों की हड़ताल जारी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 12 2019 11:23AM | Updated Date: Jan 12 2019 11:24AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। लगातार पांचवें दिन जारी बेस्ट कर्मचारियों की हड़ताल के कार मुंबई का जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। मुंबई की दूसरी लाइफलाइन मानी जाने वाली बेस्ट के कर्मचारियों की हड़ताल पांचवें दिन भी आज यानी शनिवार को जारी है। हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों की मांग और लगातार घाटे में जा रही परिवहन व्यवस्था के बीच संतुलन बनाने की दिशा में समन्वय नहीं बैठाया जा सका है। वहीं बेस्ट वर्कर यूनियन के नेताओं की आज सरकार के साथ बैठक प्रस्तावित है।
 
शुक्रवार देर शाम तक भी इस मामले का कोई हल नहीं निकल पाया। इसी बीच प्रशासन द्वारा हड़ताली कर्मचारियों को लगातार नोटिस देने और मेस्मा लगाने से नाराज उनके परिजनों ने मोर्चा संभाल लिया। गुरुवार को वडाला डिपो, तो शुक्रवार को मुलुंड डिपो में महिलाओं द्वारा मोर्चा निकाला गया। कल तक कुल 358 कर्मचारियों पर मेस्मा लगाया गया, जबकि 333 को अवमानना का नोटिस दिया गया। इसी बीच, बिजली आपूर्ति विभाग के कर्मचारियों के भी हड़ताल में शामिल होने की खबरें मिल रही है। इससे दक्षिण मुंबई में बिजली की सप्लाइ प्रभावित हो सकती है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »