19 Apr 2024, 12:29:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

ट्रक की चपेट में आकर सायकिल सवार की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 10 2018 9:39PM | Updated Date: Dec 10 2018 9:39PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर शहर में एक ट्रक की चपेट में आने से एक साइकिल सवार अधेड़ की मौत हो गई। गोहलपुर थाना पुलिस सूत्रों ने बताया कि स्थानीय मालगुजार परिसर के पास कल देर रात एक ट्रक चालक ने एक सायकिल सवार को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में जागृति नगर निवासी राजू कोष्टा (55) की घटनास्थल पर मौत हो गई। घटना स्थल से ट्रक चालक फरार हो गया। पुलिस ने इस मामले में चालक के खिलाफ मर्ग कायम कर लिया है।  वहीं जिले के मझगवाँ थाना क्षेत्र में कल एक विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक घुघरा कला निवासी आरती यादव (28) ने देर रात अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के कारण नहीं पता चल सके हैं। पुलिस मामले की जांच पडताल कर रही है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »