20 Apr 2024, 06:19:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

एमपी : मोदी ने कसा कांग्रेस काल की कर्ज योजना पर तंज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 20 2018 5:57PM | Updated Date: Nov 20 2018 5:58PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रीवा। मध्य प्रदेश में एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि उन्होंने देशवासियों की भलाई के लिए खुद को खपाया। आज यानी मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मध्य प्रदेश के रीवा में रैली को संबोधित कर रहे थे। अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि देश की सवा सौ करोड़ की जनसंख्या की भलाई के लिए खुद को खपाया। 

उन्होंने कहा कि यह चुनाव किसकी सरकार बने, या कौन दल जीते या फिर हारे, इसके लिए नहीं है। इस चुनाव के जरिए लोगों को फैसला करना है कि आप अपने बच्चों को कैसा मध्य प्रदेश देना चाहते हैं, उसका फैसला करने का चुनाव है। उन्होंने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि किसी दल का भाग्य निर्धारित करने के लिए नहीं, बल्कि आपका भाग्य निर्धारित करने के लिए यह चुनाव है।

 
इससे पहले झाबुआ में रैली करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस काल की कर्ज योजना पर तंज कसते हुए कहा कि वह (कांग्रेस) मुर्गी और अंडे तक सीमित थे और भारतीय जनता पार्टी ने बड़ा बदलाव लाते हुए 14 करोड़ लोगों को प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत कर्ज दिया है। इनमें 70 फीसदी वह लोग हैं, जिन्होंने पहली बार बैंक से कर्ज लिया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »