29 Mar 2024, 04:41:53 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

मध्यप्रदेश : शिवपुरी में बसपा प्रत्याशी पर हमला

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 14 2018 5:01PM | Updated Date: Nov 14 2018 5:01PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

शिवपुरी। मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले में आज दोपहर कोलारस विधानसभा सीट से बहुजन समाज पार्टी प्रत्याशी अशोक शर्मा के वाहन पर दो वाहनों में सवार होकर आए अज्ञात हमलावरों ने हमला कर दिया। मले में शर्मा का वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। शर्मा ने पास ही स्थित सुरक्षा बलों के कैंपस में घुसकर अपनी जान बचाई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि हमले की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। हमलावरों के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस अभिरक्षा में बसपा प्रत्याशी को कोतवाली शिवपुरी ले जाया गया है।
 
वहीं पार्टी जिला अध्यक्ष धनीराम चौधरी ने बताया कि मामले की शिकायत जिला दंडाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक को की जाएगी। उन्होंने साजिश के तहत ये हमला करने का आरोप लगाया। विधानसभा चुनाव में जिले में किसी प्रत्याशी पर हमला किए जाने की यह पहली घटना है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »