29 Mar 2024, 04:14:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

छतरपुर में कार से पकड़ी गई 20 लाख ये अधिक राशि

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 12 2018 8:52PM | Updated Date: Nov 12 2018 8:52PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

छतरपुर। मध्यप्रदेश में छतरपुर जिला मुख्यालय के पास आज शाम एक कार से 20 लाख 25 हजार रुपए की राशि बरामद हुई है। अनुविभागीय अधिकारी छतरपुर कमलेश पुरी  ने बताया कि शहर के महोबा रोड पर बारी गांव के पास पुलिस बैरियर लगाकर वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान एक कार से 20 लाख 25 हजार रुपये नगद मिले। वाहन चालक और उसमें सवार दो लोग यह राशि लेकर श्री राम ट्रेडर्स कुसमा (महाराजपुर) जा रहे थे। पुलिस पूछताछ में बरामद राशि के संबंध में कोई ठोस जानकारी नहीं मिलने पर आयकर विभाग को इसकी सूचना दी गई है। इस संबंध में आयकर टीम आगे की कार्यवाही करेगी। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »