29 Mar 2024, 20:07:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

शिवराज ने बताया, सरकार कैसी चलनी चाहिए : अमित शाह

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 12 2018 5:06PM | Updated Date: Nov 12 2018 5:07PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने आज मध्यप्रदेश की सभी 230 विधानसभाओं में बूथ कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्हें चुनाव के पहले जीत का मंत्र दिया। शाह ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से कार्यकर्ताओं से कहा कि वे चुनाव को जनसंपर्क का अभियान बनाएं। ये संदेश लोगों तक पहुंचाएं कि सरकारें राजनीतिक विवाद के लिए नहीं, जनता का विकास करने के लिए होती हैं।
 
उन्होंने कहा कि अन्त्योदय सिद्धांत के आधार पर भाजपा देश के हर गरीब व्यक्ति की गरीबी दूर कर विकास की लाइन में पहले खड़े व्यक्ति के समकक्ष लाना चाहती है। अपने संबोधन में प्रदेश की शिवराज सिंह चौहान सरकार की प्रशंसा करते हुए  शाह ने कहा कि चौहान ने सरकारें कैसे चलनी चाहिए, ये देश को बताया। उन्होंने बच्चे के जन्म से लेकर उसके समूचे जीवन को सुचारू रूप से चलाने की व्यवस्था की है। 
 
उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस पांच राज्यों में चुनाव प्रचार से पहले ये स्पष्ट करे कि वो घुसपैठियों को देश से बाहर निकालने में भाजपा के साथ है या नहीं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को बन्दूक में क्रांति दिखती है, वहीं भाजपा की क्रांति गरीब किसान को डेढ़ गुना दाम देने में है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »