25 Apr 2024, 14:14:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Madhya Pradesh

जनता के बीच भाजपा के कुशासन की खोलें पोल : कमलनाथ

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 9 2018 6:04PM | Updated Date: Nov 9 2018 6:04PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। कांग्रेस की मध्यप्रदेश इकाई के अध्यक्ष कमलनाथ ने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा है कि वे जनता के बीच जाकर भारतीय जनता पार्टी के 'कुशासन' की पोल खोलें। उन्होंने आज अपने ट्वीट में लिखा कि कांग्रेस के सभी अधिकृत प्रत्याशियों की घोषणा हो चुकी है। कमलनाथ के मुताबिक प्रदेश के लाखों कांग्रेसजनों से अपील है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में इन्हें समर्थन देकर भारी वोटों से जिताने में और प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाने में जुट जाएं। जनता के बीच जाकर भाजपा के कुशासन की पोल खोलें। कांग्रेस ने प्रदेश की 229 सीटों पर अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। एक सीट, जतारा पार्टी ने लोक जनतांत्रिक दल के लिए छोड़ दी है। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »