28 Mar 2024, 19:55:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

मध्यप्रदेश में तेतीस हजार से अधिक गैर जमानती वारंट तामील

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 9 2018 5:59PM | Updated Date: Nov 9 2018 5:59PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी व्ही.एल. कान्ता राव ने बताया है कि आदर्श आचरण संहिता लगने के बाद 6 अक्टूबर से 8 नवंबर तक प्रदेश में कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था के अंतर्गत 33 हजार 613 गैर जमानती वारंट तामील करवाए गए हैं। कान्ताराव ने बताया कि इसी दौरान 3 हजार 251 अवैध हथियार जब्त किये गये हैं और 2 लाख 57 हजार 736 शस्त्र थानों में जमा कराए गए हैं। सम्पत्ति विरूपण के अन्तर्गत 16 लाख 80 हजार 803 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए हैं।

इनमें से 16 लाख 27 हजार 723 प्रकरणों में कार्यवाही की गई है। शासकीय सम्पत्ति विरूपण में 12 लाख 77 हजार 257 प्रकरण पंजीबद्ध कर 12 लाख 44 हजार 56 प्रकरणों में कार्यवाही की गई है। निजी सम्पत्ति विरूपण के अंतर्गत 4 लाख 3 हजार 546 प्रकरण पंजीबद्ध कर 3 लाख 83 हजार 667 प्रकरणों में कार्यवाही की गई है। इसी अवधि में वाहनों के दुरूपयोग पर 11 हजार 174 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »