28 Mar 2024, 14:21:10 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Madhya Pradesh

भाजपा महाकुंभ में आज भोपाल आएंगे मोदी और अमित शाह, नौ स्पेशल ट्रेनें बुक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 25 2018 10:20AM | Updated Date: Sep 25 2018 10:21AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। साल के अंत में होने वाले विधासभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को लेकर भोपाल में मंगलवार को जम्बूरी मैदान में भाजपा कार्यकर्ता महाकुंभ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देंगे। पार्टी का दावा है कि करीब 13 लाख कार्यकर्ताओं के साथ यह दुनिया का सबसे बड़ा कार्यकर्ता सम्मेलन होगा। 
 
कार्यक्रम में मोदी, शाह और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह समेत भाजपा के बड़े नेता मौजूद रहेंगे। लिहाजा सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। सोमवार से ही सभा स्थल पर सुरक्षा बलों को तैनात कर दिया गया था। पूरे सभा स्थल को सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में रखा गया है।
 
नौ स्पेशल ट्रेनें बुक
कार्यकर्ताओं को भोपाल लाने के लिए एक करोड़ रुपए में नौ स्पेशल ट्रेनें बुक की गई हैं। ये ट्रेनें ग्वालियर, रीवा, जबलपुर, कटनी, सिंगरौली, बालाघाट, नीमच, छतरपुर और बुरहानपुर से चलेंगी। कार्यकर्ताओं के लिए 12 हजार बसें और नौ हजार निजी गाड़ियां लगाई गई हैं। चार लाख लोगों के 24 घंटे जलपान की व्यवस्था की गई है। पांच हजार कार्यकर्ता व्यवस्थाएं संभालेंगे।
 
पोस्टर-कटआउट से उमा और गौर नदारद
भाजपा महाकुंभ में को लेकर भोपाल के जम्बूरी मैदान में तैयारियां पूरी हो चुकी है। तैयारियों के बीच एक बड़ी भूल सामने आई है। पूरे मैदान में 2003 में प्रदेश में भाजपा की वापसी कराने वाली उमा भारती और भाजपा के वरिष्ठ नेता बाबूलाल गौर का कटआउट नहीं लगाया गया है।  इतना ही नही पोस्टरों में भी दोनों वरिष्ठ नेताओं की अनदेखी की गई है।
 
हैरानी की बात तो ये है कि कार्यक्रम गोविंदपुरा क्षेत्र में होना है जो कि बाबूलाल गौर का एरिया है। ऐसे में गौर के पोस्टर ना लगाकर विधायक रामेश्वर शर्मा और महापौर आलोक शर्मा के पोस्टरों का लगाया जाना कई तरह के सवाल खड़े कर रहा है। मामले के सामने आते ही भाजपा में हड़कंप मच गया है। वही विपक्ष ने एक बार फिर इस मुद्दे को लपकते हुए भाजपा पर हमले बोलना शुरू कर दिया है। कांग्रेस ने इसे भाजपा की गुटबाजी करार दिया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »