19 Apr 2024, 04:34:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Madhya Pradesh

राहुल गांधी के प्रस्तावित दौरे के मद्देनजर अजय सिंह रवाना

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 23 2018 8:08PM | Updated Date: Sep 23 2018 8:08PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के 27 और 28 सितंबर को मध्यप्रदेश के वध्य अंचल में प्रस्तावित यात्रा के मद्देजनर आज विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह  रवाना हो गए। सिंह की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार वे कल से 28 सितंबर तक सतना एवं रीवा जिले के दौरे पर रहेंगे। सिंह वहां श्री गांधी की 27 एवं 28 को प्रस्तावित यात्रा की तैयारियों का निरीक्षण करेंगे। कल वे सतना से चित्रकूट जाएंगे। सभा स्थल का निरीक्षण और कार्यकर्ताओं की बैठक लेने के बाद रीवा के लिए रवाना होंगे। सिंह रीवा में श्री गांधी की सभा स्थल का निरीक्षण करेंगे और कार्यकर्ताओं की बैठक करेंगे। सिंह 27 एवं 28 सितंबर को श्री गांधी के साथ रहेंगे और 29 सितंबर को भोपाल लौटेंगे।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »