29 Mar 2024, 00:01:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Madhya Pradesh

बिना हेलमेट वाले वाहन चालकों के खिलाफ सिंह का कड़ा रवैया, दिए ये निर्देश

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 22 2018 5:12PM | Updated Date: Mar 22 2018 5:12PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्यप्रदेश के गृह मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा है कि सुरक्षा की दृष्टि से बिना हेलमेट वाले दुपहिया वाहन चालकों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर चालानी कार्यवाही की जाए। आधिकारिक जानकारी के अनुसार सिंह मंत्रालय में राज्य सड़क सुरक्षा परिषद् की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने निर्देश दिए कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी लगातार अभियान चलाकर कार्यवाही की जाए, जिससे लोगों में हेलमेट के प्रति जागरूकता बढ़े।

बैठक में उपस्थित लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री रुस्तम सिंह ने कहा कि हर वर्ष सड़क पर यातायात आवागमन बढ़ रहा है। बार-बार एक ही जगह हो रही सड़क दुर्घटना के स्थल को ब्लैक स्पॉट में शामिल किया जाए और जिन स्थानों पर सुधार कर दुर्घटना में कमी लाई गई हो, उसे ब्लैक स्पॉट की सूची से हटा दिया जाए। नगरीय विकास एवं आवास मंत्री माया सिंह ने कहा कि जीवन की सुरक्षा के लिये बनाये गए नियमों का सख्ती से पालन करवाया जाए। बैठक में बताया गया कि वर्ष 2016 की तुलना में वर्ष 2017 में 21 जिलों में सड़क दुर्घटना की संख्या, मृत्यु की संख्या और घायलों की संख्या में कमी आई है।

इस वर्ष जनवरी-फरवरी माह में विगत वर्ष की समयावधि की तुलना में दुर्घटना की संख्या में 3.49 प्रतिशत कमी आई है। इसी दौरान मृत्यु की संख्या 2.67 प्रतिशत कम हुई है। पिछले साल प्रदेश में कुल 6 लाख 90 हजार 31 चालान कर 21 करोड़ 81 लाख 58 हजार 340 शमन शुल्क वसूल किया है। मध्यप्रदेश में 29 वां सड़क सुरक्षा सप्ताह 23 से 30 अप्रैल तक मनाया जाएगा। प्रदेश में ड्रायवर ट्रेंनिग रिसर्च इंस्टीट्यूट की स्थापना के लिये राजगढ़ ब्यावरा में भूमि आदि का चयन कर कार्यवाही की जा रही है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »