28 Mar 2024, 21:17:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

धार में ट्रक की चपेट में आने से दो महिलाओं की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 16 2017 4:06PM | Updated Date: Oct 16 2017 4:07PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

धार। मध्यप्रदेश के धार जिले में आज सुबह एक तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से दो महिलाओं की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार ट्रक का घाटों में टायर फटने से वह अनियंत्रित हो गया। हादसे में एक बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। सरदारपुरा पुलिस सूत्रों के मुताबिक गुजरात से खाद लेकर इंदौर जा रहा ट्रक खड़ेली घाट पर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी दो महिलाओं पर पलट गया। हादसा इतना भयावह था कि मजदूरी के लिए जा रही दोनों महिलाओं ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

हादसे में महिलाओं के साथ मौजूद एक बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे सरदारपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती किया गया है।ट्रक में खाद भरी होने की वजह से पुलिस और स्थानीय लोगों ने क्रेन की मदद से ट्रक को हटाया, जिसके बाद दोनों महिलाओं के शव ट्रक के नीचे से निकाले जा सके। दोनों महिलाओं की पहचान स्थानीय निवासी मांगीबाई और गबुरीबाई के तौर पर हुई है। 

 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »