24 Apr 2024, 10:29:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Madhya Pradesh

मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा में केरोसिन वितरण के दौरान लगी आग, 14 लोग जिंदा जले

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 21 2017 8:07PM | Updated Date: Apr 22 2017 10:05AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

छिंदवाड़ा। मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिला मुख्यालय से 86 किमी दूर बरगी गांव में सेवा सहकारी समिति के भवन में शुक्रवार को आग लगने से मची भगदड़ में कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई है। हादसा शुक्रवार दोपहर करीब 4.30 बजे हुआ।

 
पुलिस सूत्रों के अनुसार सहकारी समिति में केरोसिन और राशन का वितरण किया जा रहा था। वहां सैकड़ों लोग मौजूद थे। भवन के अंदर भी बहुत से लोग थे। इसी दौरान वहां आग लग गई। इससे पहले कि लोग कुछ समझ पाते केरोसिन ने पूरे कक्ष को अपनी चपेट में ले लिया। 
 
आग लगने के बाद वहां भगदड़ भी मच गई। अफरा-तफरी में कई लोग भवन के अंदर ही रह गए। आग में जलने से कई लोगों की मौत हो गई। 14 लोगों की मौत की पुष्टि हो गई है। हताहतों की संख्या बढ़ने की आशंका है। आग लगने के कारण का अभी पता नहीं चला है।

4-4 लाख मुआवजा
सरकार ने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख और घायलों को 2-2 लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा की है। मंत्री गौरीशंकर बिसेन के अनुसार मृतकों के अंतिम संस्कार के लिए फौरी तौर पर 10 हजार रुपए देने के निर्देश भी दिए गए हैं।

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »