29 Mar 2024, 02:27:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Madhya Pradesh

दिव्यांग शिक्षक से रिश्वत लेते समय स्कूल प्रधानाचार्य गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 26 2016 4:32PM | Updated Date: Sep 26 2016 4:32PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सागर(मप्र)। जिले में लोकायुक्त पुलिस ने गौरझामर हाईस्कूल के प्रधानाचार्य को उस समय गिरफ्तार कर लिया जब वह एक दिव्यांग अतिथि शिक्षक से 4,000 रूपए की रिश्वत ले रहा था। लोकायुक्त पुलिस के उप-पुलिस अधीक्षक नवल यादव ने बताया कि गौरझामर के हाईस्कूल में पदस्थ दिव्यांग अतिथि शिक्षक नंदराम की शिकायत पर पुलिस ने प्रधानाचार्य अजय नगरिया को रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है

उन्होंने बताया कि नंदराम ने शिकायत की थी कि प्रधानाचार्य उसके वेतन एवं व्यवस्थित तरीके से ड्यूटी लगाने के एवज में 6,000 रूपए रिश्वत के तौर पर मांग रहे हैं। यादव ने बताया कि शिकायत की पुष्टि के बाद लोकायुक्त पुलिस ने जाल बिछाकर प्रधानाचार्य को उनके ही कार्यालय से उस समय गिरफ्तार कर लिया जब वह अतिथि शिक्षक से 4,000 रूपए की रिश्वत ले रहा था। लोकायुक्त पुलिस नगरिया के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर विस्तृत जांच कर रही है।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »