19 Apr 2024, 10:54:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

भारत बंद के आहृान का आज मध्यप्रदेश में असर नहीं, स्थिति शांतिपूर्ण

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 29 2020 1:14PM | Updated Date: Jan 29 2020 1:15PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) और अन्य मुद्दों को लेकर कतिपय संगठनों के भारत बंद के आहृान का आज मध्यप्रदेश में असर नजर नहीं आया, हालांकि पुलिस ने ऐहतियात के तौर पर सभी आवश्यक कदम उठाए हैं। राजधानी भोपाल में भी लगभग सभी स्थानों पर दुकानें खुली हैं। कुछेक हिस्सों में अवश्य सुबह दुकानें बंद देखी गयीं। शहर के संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात है और उप महानिरीक्षक इरशाद वली स्वयं स्थिति पर नजर रखे हुए हैं।
 
निगरानी के लिए आधुनिक संसाधनों का उपयोग किया जा रहा है। प्रदेश की औद्योगिक राजधानी इंदौर में बड़वाली चौकी, सदर बाजार, खजराना, जवाहर मार्ग, आजाद नगर रानीपुरा आदि क्षेत्रों में बंद का असर थोड़ा बहुत दिखाई दिया। शेष शहर में जनजीवन सामान्य दिनों की तरह दिखा। जिला कलेक्टर लोकेश जाटव ने बताया कि ऐहतियातन सभी क्षेत्रों में प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी निगरानी कर रहे हैं। उप पुलिस महानिरीक्षक रुचिवर्धन मिश्र ने बताया कि पुलिस की एक विशेष टीम सोशल मीडिया पर भी नजर रख रही है।
 
व्यवस्था बनाये रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। इसके अलावा जबलपुर, ग्वालियर, सागर, होशंगाबाद, रीवा, सीहोर, रायसेन और अन्य जिलों से प्राप्त सूचनाओं के अनुसार स्थिति सामान्य दिनों की तरह है और बाजार भी आम दिनों की तरह खुले हुए हैं। सभी 52 जिलों के संवेदनशील क्षेत्रों में  अतिरिक्त पुलिस बल तैनात है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »