29 Mar 2024, 06:37:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

क्रिकेट टूर्नामेंट विजेता टीम को दिग्विजय और शर्मा ने किया पुरस्कृत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 22 2020 2:38PM | Updated Date: Jan 22 2020 2:38PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। भूपेन्द्र सिंह चौहान स्मृति नाईट क्रिकेट टूर्नामेंट के विजेता खिलाडियों को पूर्व मुख्यमंत्री एवं सासंद दिग्विजय सिंह, जनसंपर्क, विधि विधायी कार्य एवं आध्यात्म मंत्री पी.सी. शर्मा ने ट्रॉफी और पुरस्कार वितरित किए। आधिकारिक जानकारी के अनुसार  एन.सी.सी. ग्राउंड 1100 क्वार्टर्स में 12 दिन तक चले टूर्नामेंट में 32 टीमों ने हिस्सा लिया।
 
तारिक इलेवन विनर और सारिक इलेवन टीम रनर अप रही। अतिथियों ने मैदान पर खिलाडियों से परिचय प्राप्त किया और फाइनल मैच देखा तथा 21 जनवरी की रात्रि में विजेता टीम को ट्रॉफी के साथ 71 हजार रूपये का नगद पुरस्कार भी दिया। इस अवसर पर विधायक आरिफ मसूद, ईश्वर सिंह चौहान, सैय्यद साजिद अली और बडी संख्या में किक्रेट प्रेमी मोजूद थे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »