28 Mar 2024, 18:19:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

भील समाज के अपमान के लिए सरकार को माफी मांगनी चाहिये : झा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 14 2020 5:02PM | Updated Date: Jan 14 2020 5:03PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

खंडवा। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा ने मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपीपीएससी) की परीक्षा में पूछे गए विवादित प्रश्न को लेकर आज राज्य की कांग्रेस सरकार पर हमला करते हुए कहा कि इससे भील जनजाति का अपमान हुआ है, जिसके लिए सरकार को माफी मांगनी चाहिये। निजी प्रवास पर खंडवा आए झा ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि देश में भील जनजाति का गौरवशाली इतिहास रहा है।
 
भील जनजाति न केवल मध्यप्रदेश में बल्कि पूरे देश में व्याप्त है। स्वतंत्रता संग्राम की लड़ाई में भी इस जनजाति में कई ऐसे वीर हुए हैं, जिन्होंने अपना बलिदान दिया। इस जनजाति के बारे में परीक्षा में जो सवाल पूछे गए हैं, उससे इन महापुरुषों का अपमान हुआ है। झा ने कहा कि भील विश्व में संघर्षशील आदिवासी के रूप में जाना जाता है। भील के शौर्य पर आप टंट्या भील का अपमान कर रहे हैं, जो स्वतंत्रता सेनानी रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा भील समाज का अपमान सहन नहीं करेगी। इसका भरपूर विरोध होगा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »