24 Apr 2024, 06:41:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

फेसिंग में फंसे तेंदुए को सुरक्षित निकाला, उपचार जारी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 14 2020 4:40PM | Updated Date: Jan 14 2020 4:40PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले के छेवला-तिलहरी गांव के समीप स्थित सेंट्रल ऑर्डिनेंस डिपो (सीओडी) के फायरिंग रेंज की फेसिंग में फंस कर आज एक नर तेंदुआ गंभीर रूप से घायल हो गया,जिसे वन विभाग की रेस्क्यू टीम ने सुरक्षित निकाला और उपचार के लिए वेटनरी कॉलेज अस्पताल भिजवा  दिया है। वन विभाग के मुख्य संरक्षक (सीसीएफ) आरडी मेहला ने बताया कि लोगों से एक तेंदुए के फेसिंग में फंसे होने की सूचना मिलने पर रेस्क्यू टीम घटना स्थल पहुंची।
 
डॉक्टर एवं रेस्क्यू टीम ने तेंदुए को ट्रेंकुलाईज कर उसे पकड़ा। उसके के आगे का पैर फेसिंग में फंस गया था। तेंदुए ने पैर को निकालने का प्रयास किया तो उसके आगे के दोनों पैरों ,सीने और कमर में भी चोट आगई है। तेंदुए को पिजरे में बंद करने के बाद उपचार के लिए वेटनरी कॉलेज अस्पताल भिजवा दिया है। उन्होंने बताया कि पकड़े गये तेंदुए की उम्र 4 से 5 साल के बीच है।
 
तेंदुआ भटकते हुए यहां आया है या उसका अपना क्षेत्र होने के संबंध पूछे जाने पर मेहला ने कहा कि क्षेत्र में तेंदुए की और संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है। डीएफओ आर एम त्रिपाठी ने बताया कि तेंदुए ने निकलने के प्रयास में खुद को गंभीर रूप से घायल कर लिया है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। वेटनरी अस्पताल में डॉक्टरों द्वारा उसका उपचार जारी है। उन्होंने बताया कि तेंदुए के फंसे होने की सूचना वन विभाग को सुबह लगभग दस बजे के करीब मिली थी।
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »