26 Apr 2024, 03:52:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर के देवी अहिल्याबाई होल्कर विमानतल पंहुचे मुख्यमंत्री कमलनाथ का आज भावभीना स्वागत किया गया। आधिकारिक जानकारी के अनुसार एक दिवसीय दौरे पर यहां आए मुख्यमंत्री कमलनाथ का स्वागत प्रदेश के लोकनिर्माण मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, उच्च शिक्षा मंत्री जीतू पटवारी, लोक स्वास्थ्य मंत्री तुलसी सिलावट और ऊर्जा मंत्री प्रियव्रत सिंह ने किया। स्वागत के पश्चात मुख्यमंत्री इन चारों मंत्रियों के साथ यहाँ लालबाग में ई - सफर का आरंभ करेंगे। इसके बाद वे आज यहां एक निजी प्रतिष्ठित स्कूल के कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे आज शाम 7 : 35 बजे भोपाल प्रस्थान करने के पहले यहां संजीवनी क्लिनिक का लोकार्पण सहित एक अन्य निजी कार्यक्रम में भी शामिल होंगे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »