20 Apr 2024, 03:46:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

युवक ने जनसुनवाई के दौरान लगाई आग, अस्पताल में भर्ती

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 19 2019 2:28PM | Updated Date: Nov 19 2019 2:28PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

ग्वालियर। मध्यप्रदेश के ग्वालियर में आज एक युवक ने कलेक्ट्रेट कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान आग लगा ली, जिससे वह गंभीर रुप से झुलस गया। युवक को जिला प्रशासन द्वारा तत्काल जयारोग्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार जिले के भितरवार निवासी अनिल बरार ने जनसुनवाई में गुहार लगाई कि अशीष नामक पार्षद उस पर लगातार अनुचित दबाब डाल रहा है। इसके बाद अनिल ने अपने ऊपर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा ली। आग लगने से अनिल लगभग 30 प्रतिशत जल गया है। घटना के बाद एडीएम, एसडीएम तथा विधायक प्रवीण पाठक अस्पताल पहुंच गए। प्रशासन आग लगाये जाने सहित अन्य कारणों का पता लगा रहा है।
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »