19 Apr 2024, 09:08:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति ऐलोपेथी से कमतर नहीं: शर्मा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 21 2019 9:57PM | Updated Date: Oct 21 2019 9:57PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्यप्रदेश के जनसम्पर्क मंत्री पी सी शर्मा ने कहा कि आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति ऐलोपेथी चिकित्सा से कमतर नहीं है। अनेक मामलों में देखने में आता है कि ऐलोपेथी में आराम नहीं मिलने पर रोगी आयुर्वेदिक चिकित्सा से स्वस्थ होते हैं। शर्मा ने यह बात आज धन्वन्तरि जयंती पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में कही। समरोह का आयोजन नर्मदा भवन, तुलसी नगर में किया गया। उन्होंने कहा कि आयुर्वेद प्राचीन चिकित्सा पद्धति है। भारत में आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति का प्रचलन शुरू से रहा है और आज भी इसमें लोगों का विश्वास है। उन्होंने बताया कि आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति से सभी रोगों का इलाज संभव है।
 
उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा भी आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति को बढ़ावा दिया जा रहा है। आयुर्वेद चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वालों की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि वे आयुर्वेद चिकित्सा को और लोकप्रिय बनाने के लिये काम करें। उन्होंने व्यक्तिगत अनुभव का उदाहरण देते हुए बताया कि कुछ वर्ष पहले उनके निकटतम मित्र ऐलोपेथिक डॉक्टर के परिवार के सदस्य को पेट संबंधी ऐसी बीमारी हुई, जिसकी सर्जरी किया जाना जरूरी था और वह व्यक्ति सर्जरी करवाने के लिये तैयार नहीं था।
 
इस स्थिति में आयुर्वेदिक उपचार दिया गया और वह पूरी तरह से ठीक हो गया। उन्होंने कहा कि आयुर्वेद के क्षेत्र में काम करने वाले चिकित्सकों को समिति द्वारा सम्मानित करने की पहल भी प्रशंसनीय है। राज्य स्तरीय धन्वन्तरि समारोह समिति द्वारा आयोजित समारोह में आयुर्वेद चिकित्सकों को वर्ष 2019 के पंडित उद्धवदास मेहता स्मृति चिकित्सा सेवा सम्मान प्रदान किए गए। समारोह को पूर्व मंत्री उमाशंकर गुप्ता, पीठाधीश्वर करूणाधाम आश्रम सुदेश  जी शांडिल्य, समिति के अध्यक्ष कैलाश पंत और डॉ. दीपक मेहता ने  भी संबोधित किया।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »