24 Apr 2024, 01:29:10 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

शर्मा ने पर्वतारोही भावना को शुभकामनाएं दीं

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 21 2019 8:02PM | Updated Date: Oct 21 2019 8:02PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्यप्रदेश के जनसम्पर्क मंत्री पी.सी. शर्मा ने दक्षिण अफ्रीका के किलिमंजारो अभियान पर जा रही पर्वतारोही सुश्री भावना डेहरिया को अभियान को सफलतापूर्वक पूरा करने की शुभकामनाएं दी। पर्वतारोही भावना ने आज शर्मा के निवास पर अभियान की जानकारी दी। भोपाल से आज  दक्षिण अफ्रीका के लिए रवाना हो रही पर्वतारोही  भावना ने बताया कि दस दिवसीय अभियान में दक्षिण अफ्रीका की सबसे ऊंची पर्वत चोटी किलिमंजारो की चढ़ाई करेंगे।
 
छिंदवाड़ा जिला के तामिया विकासखण्ड के शिक्षक एम.एल डेहरिया की पुत्री भावना ने बताया कि विश्व की सर्वोच्च  पर्वत चोटी एवरेस्ट पर उन्होंने मेघा परमार के साथ विजय प्राप्त की है। भावना ने बताया कि विश्व के सर्वाधिक ऊंचाई वाले सात पर्वतों के शिखर पर चढ़ाई अभियान पूरा करना उनकी भविष्य की योजना है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »