20 Apr 2024, 03:57:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

कमलनाथ सरकार पांच वर्ष पूर्ण करेंगी - सलूजा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 14 2019 8:34PM | Updated Date: Oct 14 2019 8:34PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के मीडिया समन्वयक नरेन्द्र सलूजा ने भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष राकेश ंिसह और भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के बयान को ख्याली पुलाव बताया है। कांग्रेस कार्यालय की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार सलूजा ने कहा कि प्रदेश में कमलनाथ सरकार को अपने बयानों के माध्यम से अस्थिर बताने की कोशिश भाजपा नेता शुरू से ही करते रहे हैं। हमेशा असफल रहने के बाद भी वे अपनी बयानबाजी से बाज नहीं आ रहे हैं।
 
उन्होंने कहा कि भाजपा के नेता ख्याली पुलाव न पकाये, अब तक तो भाजपा ने ट्रेलर देखा है, पिक्चर तो अभी बाकी है। भाजपा सिर्फ चुनाव जीतने के लिए इस तरह की बयानबाजी से लोगों को गुमराह कर रही है। उन्होंने कहा कि कमलनाथ सरकार पांच वर्ष पूर्ण करेगी और झाबुआ उपचुनाव भी भारी मतों से जीतेगी। लेकिन यह जरूर सच है कि झाबुआ उपचुनाव के परिणाम के बाद भाजपा में जरूर भगदड़ मचेगी और अपनी संख्याबल को संभालना भी उनके लिये मुश्किल होगा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »