28 Mar 2024, 20:33:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

राजनीति शिवराज सरकार आरोप सरकार ने किसानों से की वादा खिलाफी: शिवराज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 23 2019 8:40PM | Updated Date: Sep 23 2019 8:41PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सीहोर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज राज्य की कांग्रेस सरकार पर किसानों से वादा खिलाफी किए जाने का आरोप लगाते हुए कहा कि हम इस सरकार के खिलाफ जनता की अदालत में जाएंगे। चौहान ने जिले के नसरुल्लागंज मुख्यालय पर किसानों की समस्याओं को लेकर एक जनसभा में कांग्रेस सरकार पर जमकर हमारा बोला और सरकार पर कई आरोप लगाते हुए जन अदालत लगाने कि बात कही।
 
उन्होंने कहा कि चुनाव में किये गये वादों को पूरा नही किया गया है। अब जनता कि अदालत में सरकार के खिलाफ मुकदमा चलेगा। उन्होंने कहा कि सरकार ने चुनाव मे हर वर्ग से वादे किए पर आज तक जनता को कुछ नहीं मिला। चौहान ने राज्य सरकार से मांग कि है कि अति वर्षा से खराब हुई फसलों पर सरकार तुरंत मुआवजा दें। श्री चौहान इसके बाद जनता के साथ तहसील कार्यालय पहुंचे और यहां जनता कि अदालत लगाकर, वहीं धरने पर बैठ गए।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »