19 Apr 2024, 06:28:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

राज्यपाल ने समाजसेवी डॉ. खेड़ा के निधन पर किया दुख व्यक्त

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 23 2019 3:01PM | Updated Date: Sep 23 2019 3:01PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसुईया उइके ने समाजसेवी और दिल्ली विश्वविद्यालय के पूर्व प्रोफेसर डॉ. प्रभुदत्त खेड़ा के निधन पर दुख व्यक्त किया है। उईके ने आज यहां जारी शोक संदेश में कहा कि डॉ. खेड़ा ने अचानकमार के जंगलों में बैगा आदिवासियों के बीच रहकर पिछले 30 वर्षों से आदिवासियों के लिए शिक्षा और स्वास्थ्य की दिशा में उल्लेखनीय कार्य किया।आज के समय में विरले ही लोग होते हैं, जो दूरदराज के अभावग्रस्त लोगों के बीच जाकर नि:स्वार्थ कार्य करते हैं। डॉ. खेड़ा द्वारा किये गए कार्यों को समाज सदैव याद रखेगा। राज्यपाल ने ईश्वर से प्रार्थना की है कि दिवंगत आत्मा को शान्ति प्रदान करे और शोक संतप्त परिजनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति दे।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »